Saturday, 30 August 2025

मानव सम्पदा पोर्टल पर चयन वेतनमान आवेदन ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया

 मानव सम्पदा पोर्टल पर चयन वेतनमान आवेदन ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया

मानव सम्पदा पोर्टल पर चयन वेतनमान आवेदन ऑनलाइन अपलोड करने के लिए, आपको सबसे पहले पोर्टल पर लॉगिन करना होगा, फिर “चयन वेतनमान” विकल्प पर क्लिक करना होगा, और वहां से आवेदन अपलोड करने का विकल्प चुनना होगा। उसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा, और अंत में आवेदन को सबमिट करना होगा।

विस्तार से:

मानव सम्पदा पोर्टल पर लॉगिन:
सबसे पहले, मानव सम्पदा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट
(
http://ehrms.upsdc.gov.in) पर जाएं और “eHRMS लॉगिन” लिंक पर क्लिक करें.



लॉगिन विवरण दर्ज करें:
अपना विभाग, यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें.

चयन वेतनमान विकल्प पर क्लिक करें:


लॉगिन करने के बाद, डैशबोर्ड पर “चयन वेतनमान” या इसी तरह के विकल्प पर क्लिक करें.

आवेदन अपलोड करें:
आवेदन अपलोड करने के लिए आवश्यक विकल्प (जैसे “आवेदन जमा करें”, “अप्लिकेशन अपलोड करें”) चुनें.

आवश्यक दस्तावेज स्कैन करें:
6.आवश्यक दस्तावेजों (जैसे नियुक्ति पत्र, योग्यता प्रमाण पत्र, चयन पत्र आदि) को स्कैन करें.
दस्तावेज़ अपलोड करें:
स्कैन किए गए दस्तावेजों को निर्दिष्ट स्थान पर अपलोड करें

आवेदन सबमिट करें:
सभी विवरण और दस्तावेज अपलोड करने के बाद, आवेदन को सबमिट करें

पुष्टि प्राप्त करें:
आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद, आपको एक पुष्टि संदेश मिलेगा।

Monday, 11 August 2025

प्री-प्राइमरी शिक्षा के अन्तर्गत बालवाटिका संचालन हेतु संबंधित हितधारकों के क्षमता संवर्द्धन हेतु 12 अगस्त को यू-ट्यूब सेशन के आयोजन के संबंध में

 प्री-प्राइमरी शिक्षा के अन्तर्गत बालवाटिका संचालन हेतु संबंधित हितधारकों के क्षमता संवर्द्धन हेतु 12 अगस्त को यू-ट्यूब सेशन के आयोजन के संबंध में

अवगत हैं कि शासनादेश 68-5099/72/2023-50)-1/544916/2024 दिनांक 22 अप्रैल 2024 के कम में विद्यालय परिसर में अवस्थित आंगनबाड़ी केन्द्र को विद्यालय की बालवाटिका घोषित किया गया है। उक्त को ध्यान में रखते हुए पेयरिंग के फलस्वरूप रिक्त विद्यालयों में बालवाटिका कक्षाएं संचालित की जानी हैं। 

इन विद्यालयों में इसका शुभारम्भ किया जा चुका है। बालवाटिका आयुवर्ग 5-6 वर्ष को विशेष रूप शैक्षिक समर्थन हेतु जनपद स्तर पर ईसीसीई एजुकेटर का चयन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिन जनपदों में उक्त चयन गतिमान है, उनमें ततसमय संबंधित विद्यालय के शिक्षामित्र द्वारा संचालन किया जाना है।

 प्रधानाध्यापक, आंगनवाडी कार्यकत्री, ईसीसीई एजुकेटर, संबंधित शिक्षामित्र को बालवाटिका के संचालन हेतु शैक्षिक संवर्द्धन एवं 30 दिवस के प्रारंभिक गतिविधि आधारित शिक्षण प्रकिया के उन्मुखीकरण हेतु यू-ट्यूब सत्र का आयोजन दिनांक 12 अगस्त 2025 समय 12:00pm बजे किया जा रहा है।


अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त हितधारकों के साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी, नोडल एसआरजी, नोडल शिक्षक संकुल को यू-ट्यूब ट्यूब सेशन में अनिवार्यता प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें।

यूट्यूब लिंक:- https://www.youtube.com/live/LnZmPneeYpg



स्कूलों में दण्ड पर प्रतिबन्ध के सम्बन्ध में।

 

स्कूलों में दण्ड पर प्रतिबन्ध के सम्बन्ध में। Regarding ban on punishment in schools







Sunday, 10 August 2025

2026 तक सभी प्राइमरी स्कूलों में चलेंगी बाल वाटिकाएं, अभी विलय के बाद बंद हुए स्कूलों में यह सुविधा

2026 तक सभी प्राइमरी स्कूलों में चलेंगी बाल वाटिकाएं, अभी विलय के बाद बंद हुए स्कूलों में यह सुविधा

एनईपी के अनुसार प्राथमिक शिक्षा से पहले तीन से छह साल तक के बच्चों को पूर्व-प्राथमिक शिक्षा अनिवार्य है। इसी के तहत सभी विद्यालयों में बाल वाटिका को तैयार किया जा रहा है। वर्तमान में 1,11,621 प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय चल रहे हैं, जिसमें 70,494 प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में को- लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं, यहां बाल वाटिकाओं का संचालन हो रहा है।

वहीं वर्तमान में चल रही विलय की प्रक्रिया के बाद खाली हो रहे 7-8 हजार स्कूलों में भी 15 अगस्त से इसकी शुरुआत की तैयारी है। इसके बाद शेष लगभग 35 हजार प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं हैं, यहां भी बाल वाटिकाओं का संचालन किया जाएगा। अगले साल तक सभी जगह बाल वाटिकाएं होंगी।

इसी क्रम में शिक्षा मंत्रालय की पीआईबी में मिली स्वीकृति के बाद इन बच्चों को पढ़ाने के लिए विभाग ने पिछले वर्ष से अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेटर्स की नियुक्ति शुरू की है। इस साल भी 8,800 एजुकेटर्स की भर्ती की स्वीकृति मिली है। इन सभी को रखने की प्रक्रिया चल रही है।

विभाग के अनुसार इन बाल वाटिकाओं में बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के साथ मनोरंजन का भी अवसर मिलेगा। जहां पहले से बाल वाटिकाएं संचालित नहीं होंगी, उन विलय वाले विद्यालयों को पुस्तकालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए भी तैयारी की जी रही है। ताकि इन भावनों का जनता के लिए लाभकारी प्रयोग किया जा सके।


Wednesday, 6 August 2025

शिक्षामित्र से समायोजित सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत शिक्षको से पुरानी पेंशन हेतु विकल्प पत्र लेने हेतु आदेश जारी - जनपद मीरजापुर

 शिक्षामित्र से समायोजित सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत शिक्षको से पुरानी पेंशन हेतु विकल्प पत्र लेने हेतु आदेश जारी - जनपद 

 👍 आदेश देखें 



कक्षा 6-8 के शिक्षकों हेतु विज्ञान विषय आधारित ऑनलाइन प्रशिक्षण हेतु नामांकन के संबंध में है।

 कक्षा 6-8 के शिक्षकों हेतु विज्ञान विषय आधारित ऑनलाइन प्रशिक्षण हेतु नामांकन के संबंध में है।

आदेश देखे 



बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त विद्यालयों में प्रथम सत्र परीक्षा अगस्त में कराए जाने के सम्वन्ध में आदेश जारी

 बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त विद्यालयों में प्रथम सत्र परीक्षा 18 अगस्त 2025 से 23 अगस्त 2025 के मध्य कराये जाने के सम्वन्ध में शिक्षा निदेशक (बेसिक) का आदेश जारी 



हर जिले से 10 शिक्षक होंगे IIT कानपुर में प्रशिक्षित

 हर जिले से 10 शिक्षक होंगे IIT कानपुर में प्रशिक्षित, देखें आदेश

Training in iit kanpur

उत्तर प्रदेश के हर जिले के उच्च प्राथमिक परिषदीय स्कूलों से 10-10 शिक्षक भेजे जाएंगे IIT कानपुर 

बेसिक के शिक्षक IIT  कानपुर से पढ़ेंगे डिजिटल साक्षरता का पाठ, प्रदेश के 750 से अधिक शिक्षकों को SCERT दिलाएगा ट्रेनिंग

कंप्यूटर विषय में दक्षता हासिल करने के लिये आईआईटी  कानपुर द्वारा दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण 

डायट के प्राचार्यों और प्रवक्ताओं को भी दिलाया जाएगा प्रशिक्षण

नवीन पेंशन योजना के अन्तर्गत Nil Credit Pran को इनएक्टिव किये जाने के सम्बन्ध में

 नवीन पेंशन योजना के अन्तर्गत Nil Credit Pran को इनएक्टिव किये जाने के सम्बन्ध में



Tuesday, 5 August 2025

UDISE प्रोफाइल GP EP FP भरने की प्रक्रिया हुई शुरू

 *UDISE प्रोफाइल*


Udise पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोग्रेसन के बाद  अब कक्षा 1 में स्टूडेंट add का ऑप्शन OPEN कर दिया गया है। सभी साथी शिक्षक इस पर ध्यान दें साथ ही APAAR मॉड्यूल भी एक्टिव है।_

_*GP, EP, FP* भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आप  सब यथाशीघ्र  इस कार्य को पूर्ण करें |_ 


*लिंक*

https://sdms.udiseplus.gov.in

शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत

 

शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत


बामौर विकास खंड के बीआरसी बामौर में शुक्रवार को शिक्षकों और शिक्षामित्रों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एक समान पाठ्यक्रम और सभी कक्षाओं में एनसीईआरटी पुस्तक लागू करने के लिए है। जिसमे प्रशिक्षुओं से बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करते हुए निर्धारित समय में निपुण लक्ष्य प्राप्त करने का आग्रह किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षक और शिक्षामित्र अपनी कक्षाओं की एनसीईआरटी पुस्तकों के साथ भाग ले रहे हैं। इसमें कुरैठा, बामौर, दखनेश्वर, अस्ता, मडोरी आदि प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षामित्र शामिल रहे।

परिषदीय विद्यालयों में अभिभावक अध्यापक बैठक आयोजित कराये जाने के सम्बन्ध में।

 

परिषदीय विद्यालयों में अभिभावक अध्यापक बैठक आयोजित कराये जाने के सम्बन्ध में।










हर घर तिरंगा कार्यक्रम

 

हर घर में, हर प्रतिष्ठान में, *हर शिक्षण संस्थान में 13, 14, 15 अगस्त को* भारत की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगा को लहराने का कार्य करें...: #UPCM