प्राइमरी के गुरुजी
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग की खबरों के लिए
Tuesday, 5 August 2025
शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत
शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत
बामौर विकास खंड के बीआरसी बामौर में शुक्रवार को शिक्षकों और शिक्षामित्रों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एक समान पाठ्यक्रम और सभी कक्षाओं में एनसीईआरटी पुस्तक लागू करने के लिए है। जिसमे प्रशिक्षुओं से बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करते हुए निर्धारित समय में निपुण लक्ष्य प्राप्त करने का आग्रह किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षक और शिक्षामित्र अपनी कक्षाओं की एनसीईआरटी पुस्तकों के साथ भाग ले रहे हैं। इसमें कुरैठा, बामौर, दखनेश्वर, अस्ता, मडोरी आदि प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षामित्र शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment